साकी अब मेरा ज़ाम न भर! मदहोश हुआ बेहोश न कर!
मयखाना महफ़िल खूब हुआ! अब जाने दे मुझे अपने घर!
मैं तन्हा भी हू रात भी है! ना कोई मेरे साथ भी है!
थामे मुझको कोई क्यों कर! खाके ठोकर गिर गया अगर!
पीने से क्या गम जाता है! क्यों मुझको तु बहलाता है!
यारा ऐसा होता जो अगर! ये दुनियां पीती शाम-सहर!
बाँदाकश और भी आये है! आवाज़ तुझी को लगाये है!
एह्सान ज़रा उनपे भी कर!
जा उनके खाली ज़ाम तु भर!यांरा की मेरे है फ़ितरत!
प्याले से उसको है नफ़रत!जो मेरी खोज में आया गर!
ढ़ा देगा मयखाने पे कहर!क्यां मेरी सूरत भा ली है!
अब ज़ेब भी मेरी खाली है!ये प्यार जताना बन्द भी कर!
तु एक अशरफ़ी का चाकर!कल फ़िर से लुटने आऊँगा!
कुछ और अशरफ़िया लाऊंगा!कुछ वादों पर भी यकीन कर!
अब हँसते हँसते रुखसत कर!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment